कल का मौसम 22 दिसंबर: उत्तर भारत के 2 राज्यों में भारी बारिश, 20 शहरों में घने कोहरे; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

22 दिसंबर 2025 को उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में शीत लहर जारी रहेगी, वहीं मौसम विभाग ने 2 राज्यों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है, जबकि 20 शहरों में घना कोहरा छाया रहेगा। लोगों को इस दौरान अलर्ट रहने की जरूरत है।

कल का मौसम 22 दिसंबर 2025: उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में जहां शीत लहर का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है, वहीं, इस बीच मौसम विभाग ने 2 राज्यों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा 20 शहरों में घना कोहरा से अंधेरा छाएगा। लोगों को इस दौरान सतर्क रहने के लिए कहा गया है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में सबसे अधिक मुश्किलें बढ़ेंगी। कई जगहों पर बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। तो चलिए जानते हैं देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल क्या रहेगा…

कश्मीर और हिमाचल के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी

अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर-ल‌द्दाख के ऊंचे इलाकों और उत्तरपूर्वी हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा/बर्फबारी के साथ हिमपात की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 23 दिसंबर तक रात/सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है।

पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में 22 दिसंबर तक और बिहार, झारखंड और आंतरिक ओडिशा में 24 दिसंबर तक रात/सुबह के समय कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना है। उत्तराखंड और झारखंड के कुछ इलाकों में 22 दिसंबर को और पंजाब, हरियाणा, बिहार और उत्तर प्रदेश में 22 और 23 दिसंबर को ठंड पड़ने की संभावना है।

उत्तर भारत के इन 20 शहरों में घने कोहरे का अलर्ट

यूपी के लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, बाराबंकी, अलीगढ़, बरेली में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा हरियाणा के चंडीगढ़, सोनीपत, पानीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम और फतेहाबाद में घने कोहरे से अंधेरा छाने की संभावना है। पंजाब के अमृतसर, फरीदकोट, कपूरथला, मानसा और मोगा में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।

दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली में कल यानी 22 दिसंबर को सुबह 5 बजे से लेकर दोपहर 11 बजे तक घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 10 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी। वहीं कल, दिल्ली में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा

उत्तर प्रदेश में कल मौसम के बिगड़ने का अलर्ट जारी किया गया है। 22 दिसंबर को बराबंकी, बहराइच, कानपुर शहर, श्रावस्ती (एपी), अयोध्या और फुरसतगंज में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पश्चिमि उत्तर प्रदेश के आगरा, टुंडला, मुजफ्फर नगर और अलीगढ़ी में भी घने कोहरे के कारण दृश्यता 100 मीटर से कम हो जाएगी।

बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 22 दिसंबर को बिहार के पटना, गया, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, जहानाबाद सीवान, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद,नवादा, शेखपुरा, नालंदा में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को इस दौरान सतर्क रहने के लिए कहा गया है। मिथिलांचल और सीमांचल में भी घने कोहरे के चलते सुबह में अंधेरा छा सकता है।

उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के मुताबिक कल 22 दिसंबर को उत्तराखंड के पंतनगर, खटीमा, हरिद्वार और काशीपुर में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। दोपहर के 12 बजे के बाद धूप खिलने की उम्मीद है। दृश्यता50 मीटर से नीचे जाने की संभावना है।

पंजाब में कल मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी पंजाब के अमृतसर, हलवारा और गुरदासपुर में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को इस दौरान सावधान रहने के लिए कहा गया है। यहां दृश्यता 50 मीटर से नीचे जा सकती है।

शहरअधिकतम तापमान (22 दिसंबर)न्यूनतम तापमान (22 दिसंबर)
दिल्ली22°C09°C
मुंबई30°C23°C
कोलकाता26°C17°C
चेन्नई28°C22°C
पटना22°C12°C
रांची22°C09°C
भोपाल25°C11°C
जयपुर27°C12°C
नैनीताल19°C07°C
शिमला19°C06°C
चंडीगढ़22°C10°C

हरियाणा में कल मौसम कैसा रहेगा

हरियाणा में कल यानी 22 दिसंबर को कुछ जिलों हिसार और सिरसा में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को इस दौरान सावधान रहने के लिए कहा गया है। यहां दृश्यता 50 मीटर से नीचे रहने की संभावना है।

राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी हवाओं के प्रभाव से 22 दिसंबर से राजस्थान के अधिकांश शहरों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। साथ ही, राज्य के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में 23 और 24 दिसंबर को घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। जिन शहरों में अलर्ट रहने की जरूरत है उसमें श्री गंगा नगर, सीकर, उदयपुर, जोधपुर और चुरू शामिल हैं।

मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 22 दिसंबर को पूर्व मध्य प्रदेश के रीवा, सतना, खजुराहो में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। यहां दृश्यता 50 मीटर से नीचे रहेगी। वहीं, पश्चिम मध्य प्रदेश के दतिया और ग्वालियर में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
Can we help you?