हिजाब विवाद को पाकिस्तान ने बताया ‘शर्मनाक’, नीतीश कुमार के बचाव में उतरे गिरिराज सिंह

पाकिस्तान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक मुस्लिम महिला डॉक्टर के चेहरे से हिजाब खींचने पर विरोध जताते हुए इसे शर्मनाक बताया है.

नीतीश कुमार ने 15 दिसंबर को आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र देते हुए एक मुस्लिम महिला डॉक्टर के चेहरे से हिजाब खींच दिया था. उनके इस व्यवहार की एक तरफ़ काफ़ी आलोचना हुई और राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय मीडिया में ये ख़बर सुर्खियों में बनी हुई है.

पाकिस्तान के डिप्टी पीएम और विदेश मंत्री इसहाक़ डार ने एक्स पर लिखा, “बिहार में एक मुस्लिम महिला के अपमान से जुड़ी शर्मनाक घटना निंदनीय और बेहद परेशान करने वाली है. “

उन्होंने कहा, “ऐसी घटनाएं अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा करने और इस्लामोफ़ोबिया के बढ़ते मामलों से निपटने की ज़रूरत को दिखाती है. हर समाज में महिलाओं और धर्म से जुड़ी आस्थाओं का सम्मान एक बुनियादी और ऐसा सिद्धांत बने रहना चाहिए, जिससे समझौता न किया जा सके.”

दूसरी ओर उनके बचाव में उतरे यूपी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने आपत्तिजनक टिप्पणी कर खुद इस विवाद में फंस गए.

यह विवाद इतना तूल पकड़ गया कि नीतीश कुमार और संजय निषाद के ख़िलाफ़ लखनऊ में एफ़आईआर दर्ज करने के लिए थाने में शिकायत की गई.

नीतीश कुमार के बचाव में गुरुवार को बिहार से आने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी उतरे और उन्होंने सीएम के व्यवहार को ‘बिल्कुल सही’ ठहराया.

हालांकि नीतीश कुमार के बचाव में उनकी पार्टी जेडीयू ने भी बयान दिए हैं और विवाद को ख़त्म करने की कोशिश की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
Can we help you?