प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 देशों की 4 दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद बृहस्पतिवार को स्वदेश रवाना हो गए। ओमान के डिप्टी पीएम सैयद शिहाब ने हाथ जोड़कर पीएम मोदी को नमस्ते किया और एयरपोर्ट तक छोड़ने आए।

पीएम मोदी को विदा करते ओमान के डिप्टी पीएम सैयद शिहाब।
मस्कटः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को ओमान की “महत्वपूर्ण” यात्रा समाप्त करने के बाद स्वदेश के लिए रवाना हो गए। पीएम मोदी को विदाई देते समय ओमान के रक्षा मामलों के उप प्रधानमंत्री सैयद शिहाब बिन तारिक अल सईद ने ‘नमस्ते’ किया।वह एयरपोर्ट तक प्रधानमंत्री को विदा करने आए। बुधवार को यहां पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक के साथ बातचीत की और द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। इस दौरान दोनों देशों ने एक ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) पर हस्ताक्षर किए।
पीएम मोदी ने दिया धन्यवाद
इसके साथ ही सीईपीए पर हस्ताक्षर एक प्रमुख परिणाम रहा, जो हमारे देशों के युवाओं को लाभ पहुंचाएगा,” मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “हमने अन्य भविष्योन्मुखी क्षेत्रों में भी काफी प्रगति की है।आने वाले समय में भारत-ओमान मित्रता और मजबूत होती रहे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यात्रा को “दिलों को छूने वाली और बंधनों को मजबूत करने वाली” बताया! एक्स पर लिखा “महत्वपूर्ण चर्चाओं और प्रमुख परिणामों की प्राप्ति के बाद, पीएम @narendramodi
जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की चार दिवसीय व्यस्त यात्रा के बाद भारत के लिए रवाना हो रहे हैं।” इस दौरान पीएम मोदी ने “महाराज सुल्तान हैथम बिन तारिक, ओमान सरकार और लोगों को इस यात्रा के दौरान उनके स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया।