हिजाब प्रकरण के बाद नीतीश कुमार की जान को खतरा? खुफिया इनपुट के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

हिजाब प्रकरण को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। इस बीच सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट के बाद सीएम नीतीश की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम युवती के चेहरे से हिजाब हटाने का मुद्दे पर पूरे देश की राजनीति गरम है। विपक्षी दलों के नेता इस मुद्दे पर लगातार नीतीश कुमार की आलोचना कर रहे हैं। वहीं, इस बीच नीतीश कुमार की सुरक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, हिजाब प्रकरण के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा और बढ़ा दी गयी है। सूचना के अनुसार, खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा बढ़ाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
Can we help you?