भारत ने जारी किया NOTAM, काफी लंबी है रेंज, बंगाल की खाड़ी में क्या होने वाला है

नई दिल्ली: भारत ने एक और नोटिस टू एयरमेन ( NOTAM ) जारी किया है। यह नोटिस विशाखापत्तनम तट पर बंगाल की खाड़ी के लिए जारी किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार यह नोटम 22 दिसंबर से लेकर 24 दिसंबर तक के लिए है और नोटिफिकेशन में जो रेंज दिया गया है, उससे संकेत मिल रहे हैं कि किसी लंबी-दूरी की मिसाइल का परीक्षण हो सकता है। नोटम के दौरान नोटिफाइड एयरस्पेस में उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है। हाल ही में इस तरह के और भी नोटिस जारी किए जा चुके

मिसाइल टेस्ट की संभावना

यह नोटम क्यों जारी किया गया है और इस दौरान क्या होना है, इसकी किसी तरह से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वैसे जियोपॉलिटकल एक्सपर्ट डेमियन साइमन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक मैप पोस्ट किया है, जिसमें नोटम के दायरे में आने वाला क्षेत्र दिखाया गया है। साइमन ने अपने पोस्ट में लिखा है, ‘भारत ने बंगाल की खाड़ी इलाके में मिसाइल की संभावित टेस्ट के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसकी रेंज करीब 470 किलोमीटर है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
Can we help you?