US: अमेरिका में युवक ने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम, पहले पत्नी और सास को पीटा फिर एक साल के बेटे का सिर काटा

कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में एक युवक ने पत्नी और सास से लड़ाई के बाद अपने एक साल के बेटे का सिर काट दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 

सैक्रामेंटो काउंटी शरीफ कार्यालय के अनुसार पुलिस को सुबह एक पारिवारिक विवाद की सूचना मिली। पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंची तो घर के बाहर एक महिला खड़ी मिली। महिला ने पुलिस को बताया कि पति एंड्री डेम्स्की ने उसकी मां और उसके साथ मारपीट की है। महिला की मां को चोट आई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी डेम्स्की से बात की और आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। लेकिन उसने आत्मसमर्पण करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस को महिला ने बताया कि उसका एक साल का बेटा घर के अंदर है। आरोपी डेम्स्की उसको नुकसान पहुंचा सकता है। इस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खिड़की और दरवाजे तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया। 

इसके बाद आरोपी ने पुलिस पर हमला करने की कोशिश की। मगर पुलिस ने कड़ी मशक्कत करके उसे हिरासत में लिया। इसके बाद जब उसे बेडरूम में ले जाया गया तो वहां एक बच्चे का कटा हुआ सिर मिला। इसके बाद मौके पर फॉरेंसिक टीम पहुंची। 

जांच में सामने आया कि आरोपी अपनी पत्नी और सास के साथ मारपीट करता था। इस बार जब उसने पत्नी और सास को पीटा तो वे घर से बाहर आ गईं। इसके बाद आरोपी ने चाकू से एक साल के बेटे का सिर काट दिया। आरोपी को सैक्रामेंटो काउंटी जेल में भेजा गया है।

युवक के खिलाफ हत्या, गंभीर शारीरिक चोट पहुंचाने, बल प्रयोग और पत्नी को शारीरिक चोट पहुंचाने के आरोपों के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।   24 दिसंबर को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बच्चे की पहचान अब तक नहीं हुई है। इसके प्रयास जारी हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
Can we help you?