IND vs PAK: पाकिस्तान को झटका, बासित अली ने मान ली हार, करने लगे बारिश से मैच धुलने की दुआ

कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले T20 वर्ल्ड कप मैच में बारिश खलल डाल सकती है, फैन्स इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

India vs Pakistan, T20 World cup 2026:  भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में महामुकाबला खेला जाने वाला है. इस मैच पर बारिश का खतरना मंडरा रहा है. जिससे फैन्स के मन में असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि क्या मैच हो पाएगा या नहीं, फैन्स चाहते हैं कि इस मैच का मजा पूरा लें, अगर बारिश ने खलल डाला तो मैच का मजा किरकिरा हो जाएगा. यही कारण है कि फैन्स दुआ कर रहे हैं कि यह मैच पूरा हो, एक ओर जहां फैन्स चाह रहे हैं कि मैच में बारिश न आए लेकिन पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बासित अली कुछ और ही चाह रहे हैं. उनकी तमन्ना है कि मैच पूरा न हो और बारिश के कारण रद्द हो जाए. 

एक्यूवेदर के अनुसार, कोलंबो में रविवार को बारिश होने की 93% संभावना है. अगर बारिश मैच में रुकावट डालती है, तो दुनिया भर के क्रिकेट फैंस निराश हो जाएंगे. हालांकि, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली उम्मीद कर रहे हैं कि बारिश हो. ए स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान बासित ने कहा, “मेरी प्रार्थना है कि ऊपर वाला बारिश करे.” जब उनसे पूछा गया कि क्या वह पूरा मैच चाहते हैं, तो उन्होंने दोहराया, “मुझे बारिश चाहिए.” बासित अली का मानना है कि बारिश होने से मैच और रद्द  होने से पाकिस्तान के फायदा होगा और वह सुपर 8 में पहुंच जाएगी. 

ये भी पढ़ें- IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी और गौतम गंभीर आमने-सामने

ये भी पढ़ें- IND vs PAK: ‘वह 10 ओवर खेला तो खत्म हो जाएगा मैच’, भारत के इस खिलाड़ी से शोएब अख्तर भी कांपे, PAK टीम को दी चेतावनी

दरअसल, नियम के अनुसार टी20 मैच का परिणाम निकलने के लिए कम से कम 5-5 ओवर होने जरूरी है .अगर भारत-पाक का मैच बारिश के कारण नहीं हो पाता है तो दोनों टीमों को एक -एक अंक दे दिया जाएगा.  क्योंकि  ग्रुप और सुपर-8 स्टेज में खेले जाने वाले मैच के लिए कोई रिजर्व डे नहीं है. बता दें कि इस समय दोनों टीमें अपने ग्रुप में बराबर अंकों पर हैं, ऐसे में बारिश के कारण मैच रद्द होता है तो दोनों टीम अगले दौर में पहुंच जाएंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
Can we help you?