RE-4 पर बड़ा अपडेट! बिहार में 46 हजार शिक्षकों की भर्ती, BPSC जल्द जारी करेगा विज्ञापन

BPSC TRE-4 Vacancy: बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को TRE-4 भर्ती के लिए करीब 46 हजार पदों की अधियाचना मिल गई है. सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार कक्षा 1 से 12वीं तक शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब आयोग जल्द ही आधिकारिक विज्ञापन जारी करने की तैयारी में है. लंबे समय से इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को जल्द आवेदन का मौका मिल सकता है. भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और मेरिट आधारित होगी, जिससे अभ्यर्थियों में उत्साह बढ़ गया है.

पटना. बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 के लिए रिक्तियों की अधियाचना मिल गई है. सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के माध्यम से आयोग को भेजी गई अधियाचना के अनुसार इस बार TRE-4 के लिए करीब 46 हजार पदों पर बहाली की जाएगी.

जानकारी के मुताबिक TRE-4 के तहत कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. अलग-अलग विषयों और स्तरों के लिए रिक्तियों का ब्योरा आयोग को उपलब्ध करा दिया गया है. अब BPSC इन पदों के लिए जल्द ही आधिकारिक विज्ञापन जारी करने की तैयारी में जुट गया है.

बताया जा रहा है कि विभागीय स्तर पर रिक्तियों के संकलन और अनुमोदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही अधियाचना आयोग को भेजी गई है. ऐसे में अब अभ्यर्थियों को सिर्फ नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार है. संभावना जताई जा रही है कि विज्ञापन जारी होते ही आवेदन प्रक्रिया भी जल्द शुरू कर दी जाएगी.

लंबे समय से इंतजार कर रहे अभ्यर्थी

TRE-4 को लेकर लाखों अभ्यर्थी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. पिछले चरणों की तरह इस बार भी भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और मेरिट आधारित होने की बात कही जा रही है. शिक्षा विभाग और आयोग दोनों ही तैयारी में जुटे हैं ताकि नियुक्ति प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी हो सके. शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी राहत भरी खबर मानी जा रही है. अब सबकी नजर BPSC द्वारा जारी किए जाने वाले आधिकारिक विज्ञापन और आवेदन तिथि पर टिकी हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
Can we help you?