Gold Silver Price Today LIVE Updates: चांदी के दाम 1.63 लाख कम हुए, सोना गिर कर कहां तक पहुंचा? ताजा भाव देख लीजिए

नई दिल्ली:

Gold Silver Price Today, Aaj Sone Chandi Ka Bhav Live Updates:  सोने-चांदी की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव (Gold-Silver Rates Volatility) के बीच मंगलवार को खरीदारों और निवेशकों के लिए अच्‍छी खबर आई. मंगलवार को बाजार खुलते ही सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई. सोमवार को 1.58 लाख रुपये/10 ग्राम के भाव पर क्‍लोज हुआ गोल्‍ड मंगलवार को करीब 1,500 रुपये की गिरावट के साथ खुला. वहीं चांदी में करीब 5,000 रुपये की गिरावट दिखी.

दोपहर 12 बजे के आंकड़ों के अनुसार एमसीएक्स पर सोना 0.33% गिरकर 1,57,550 रुपए/10 ग्राम पर आ गया. वहीं, मार्च डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 1.92% गिरकर 2,57,567 रुपए/ किलो हो गई. 

चांदी 4.20 लाख के ऑल टाइम हाई से अब तक 1.63 लाख रुपये से ज्‍यादा सस्‍ती हो गई है. वहीं सोना 1.94 लाख के ऑल टाइम हाई से अब तक 37,000 रुपये से ज्‍यादा नीचे जा चुका है. 

इस लाइव ब्लॉग में हम आपको सोने-चांदी से जुड़ा हर बड़ा अपडेट दे रहे हैं. साथ ही देश के अलग-अलग शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, आदि में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने का भाव भी बता रहे हैं. इतना ही नहीं, निवेशकों के लिए हम सोने-चांदी पर एक्सपर्ट्स की राय भी बता रहे हैं. अगर आप आज सोना-चांदी खरीदने या निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए आपको यहां हर जानकारी मिलेगी.

Gold, Silver Rate Today, 10 February 2026 LIVE UPDATES:
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
Can we help you?