Sharad Pawar: शरद पवार की बारामती में बिगड़ी तबीयत, सांस लेने में तकलीफ; पुणे के अस्पताल में कराए गए भर्ती

सार

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख शरद पवार की सेहत अचानक बिगड़ने पर उन्हें बारामती से पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया। उन्हें खांसी और सांस लेने में परेशानी है। डॉक्टर उनकी स्थिति का पूरा निरीक्षण कर रहे हैं और जरूरी मेडिकल जांचें जारी हैं।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख व वयोवृद्ध नेता शरद पवार की सेहत अचानक खराब होने के बाद उन्हें बारामती से पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। शरद पवार को खांसी और सांस लेने में परेशानी जैसी शिकायतें हैं। यह जानकारी उनके कार्यालय की ओर से दी गई है। हालांकि अभी उनकी सेहत की गंभीरता को लेकर कोई आधिकारिक विवरण नहीं आया है। डॉक्टर उनकी स्थिति का पूरा निरीक्षण कर रहे हैं और जरूरी मेडिकल जांचें की जा रही हैं। 

बता दें कि शरद पवार महाराष्ट्र और भारत की राजनीति के सबसे प्रभावशाली और अनुभवी नेताओं में से एक हैं। वे राष्ट्रीय कांग्रेस से अलग होकर 1999 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के संस्थापक भी रहे। पवार ने महाराष्ट्र में लंबे समय तक सक्रिय राजनीति की है और कई बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनके नेतृत्व में एनसीपी ने राज्य की राजनीति में मजबूत पकड़ बनाई है और वे कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों के साथ गठबंधन सरकारों का अहम हिस्सा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- Maharashtra: महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव में भी भाजपा ने लहराया परचम, एनसीपी ने चौंकाया

शरद पवार के भतीजे ने दी जानकारी
एनसीपी प्रमुख के भतीजे श्रीनिवास पवार ने बताया कि पवार को रात से लगातार खांसी हो रही थी और उन्हें सीने में भी जकड़न महसूस हो रही थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। पवार के साथ उनकी पत्नी प्रतिभा पवार, बेटी सुप्रिया सुले और दामाद सादनंद सुले भी अस्पताल पहुंचे। रूबी हॉल क्लिनिक के मुख्य कार्डियोलॉजिस्ट और मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. परवेज ग्रांट ने पुष्टि की कि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों की एक टीम उनकी जांच करेगी और इसके बाद आगे की योजना बनाई जाएगी।

दूसरी ओर ज्यादा महत्वपूर्ण बात यह है कि शरद पवार ओरल कैंसर के सर्वाइवर भी हैं, जिसका निदान 1990 के दशक में हुआ था। इसके इलाज के लिए उन्होंने भारत और अमेरिका में कई ऑपरेशन कराए थे। फिलहाल डॉक्टर उनकी सेहत पर नजर रखे हुए हैं और जरूरी मेडिकल जांचें की जा रही हैं।

ये भी पढ़ें:- Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का डॉक्टर की जमानत रद्द करने से इनकार, इलाज के दौरान दो मरीजों की हुई थी मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
Can we help you?