Maharashtra Polls LIVE: उद्धव ठाकरे Vs फडणवीस, BMC इलेक्शन में स्याही पर छिड़ा विवाद, आरोप और जवाबों की झड़ी

Maharashtra BMC Civic Body Polls 2026 : मुंबई के वोटर्स मतदान के लिए घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं. वोटर्स में काफी सुस्‍ती देखने को मिल रही है. बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) चुनाव में सुबह 11:30 बजे तक सिर्फ 17.73 प्रतिशत वोटिंग हुई है.

मुंबई:

Mumbai Civic Body Polls 2026 Live Updates: बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के लिए जारी मतदान के बीच स्‍याही पर विवाद खड़ा हो गया है. उद्धव ठाकरे ने चुनाव आयोग द्वारा इस्तेमाल की जा रही स्‍याही पर सवाल उठाए हैं. उन्‍होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा इस्‍तेमाल किये जा रहे मार्कर पेन की स्याही आसानी से मिटाई जा सकती है, जिससे फर्जी वोटिंग का खतरा बढ़ गया है. वहीं, स्‍याही के विवाद पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘मैंने भी वोटिंग की है, मुझे भी मार्कर से निशान लगाया गया है, क्या यह मिट रहा है…? चुनाव आयोग को इस मुद्दे पर ध्यान देना चाहिए और कुछ और इस्तेमाल करना चाहिए, अगर वे चाहें तो ऑयल पेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं, चुनाव निष्पक्ष होने चाहिए. लेकिन हर बात पर हंगामा करना और सवाल उठाना बहुत गलत.’ हालांकि, चुनाव आयोग ने उन खबरों को खारिज कर दिया, जिनमें दावा किया गया है कि निकाय चुनावों के दौरान मतदाताओं की उंगलियों पर लगे पक्की स्याही के निशान मिटाए जा रहे हैं. बीएमसी ने एक बयान में कहा कि मीडिया में आ रहीं ये खबरें तथ्यात्मक रूप से गलत हैं. बीएमसी प्रशासन ने कहा, ‘बीएमसी आयुक्त ने मतदान के बाद पक्की स्याही मिटाए जाने के संबंध में कोई बयान नहीं दिया है. इसलिए, मीडिया में प्रसारित हो रही खबरों का कोई तथ्यात्मक आधार नहीं है.’ 

 बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) चुनाव में सुबह  11:30 बजे तक सिर्फ 17.73 प्रतिशत वोटिंग हुई है. कुल 29 नगर निगमों के चुनाव छह साल से अधिक समय के अंतराल के बाद हो रहे हैं, क्योंकि इनके कार्यकाल 2020 से 2023 के बीच समाप्त हो गए थे. इन नगर निगमों में छत्रपति संभाजीनगर, नवी मुंबई, वसई-विरार, कल्याण-डोंबिवली, कोल्हापुर, नागपुर, मुंबई, सोलापुर, अमरावती, अकोला, नासिक, पिंपरी-चिंचवड़, पुणे, उल्हासनगर, ठाणे, चंद्रपुर, परभणि, मीरा-भायंदर, नांदेड़-वाघाला, पनवेल, भिवंडी-निजामपुर, लातूर, मालेगांव, सांगली-मिराज-कुपवाड़, जलगांव, अहिल्यानगर, धुले, जालना और इचलकरंजी शामिल हैं.

Maharashtra Civic Body Polls 2026 LIVE Updates:

Maharashtra Civic Body Polls 2026 LIVE: फर्जी मतदान का आरोप, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को खदेड़ा

महाराष्‍ट्र नगर निकाय चुनाव के बीच जालना के प्रभाग क्रमांक 9 स्थित डबल जीन परिसर में मतदान के दौरान उस वक्त भारी तनाव फैल गया, जब वहां बोगस मतदान होने का आरोप लगाया गया. फर्जी मतदान की खबर फैलते ही मतदान केंद्र के बाहर विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जमा हो गई और हंगामा शुरू हो गया. स्थिति को बिगड़ते देख पुलिस ने सख्त रुख अपनाया और मतदान केंद्र के बाहर भीड़ लगा रहे राजनीतिक कार्यकर्ताओं को लाठियां भांजकर वहां से खदेड़ दिया. पुलिस ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि केवल उन्हीं लोगों को केंद्र के भीतर जाने दिया जाएगा, जिनका नाम मतदाता सूची में है और जिनके पास वैध पहचान पत्र है. इसके साथ ही, केंद्र के भीतर मौजूद राजनीतिक दलों के एजेंट्स को भी पुलिस ने बाहर निकाल दिया है, ताकि मतदान प्रक्रिया बिना किसी दबाव के शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की जा सके.

BMC Election Voting 2026 LIVE: क्‍या BMC चुनाव में हो पाएगी 50% वोटिंग?

बीएमसी चुनाव पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं, लेकिन मतदान की रफ्तार देखकर ऐसा लग रहा है कि इस बार 50 प्रतिशत भी वोटिंग नहीं होगी. पिछली बार 2017 में हुए बीएमसी चुनाव में 55.28% वोटिंग हुई है. हालांकि, इससे पहले कभी भी आंकड़ा 50 प्रतिशत के पार नहीं पहुंचा था. 

वोटिंग प्रतिशत BMC चुनाव

  • 2017: 55.28%
  • 2012: 44.75%
  • 2007: 46.05%
  • 2002: 42.05%
  • 1997: 44.36%
  • 1992: 49.14%

BMC Election Voting 2026 LIVE: बीएमसी के लिए मतदान के बीच स्‍याही पर बवाल

बीएमसी के लिए जारी मतदान के बीच महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने आज पुलिस बल के साथ एक भाजपा उम्मीदवार के चुनावी बूथ पर औचक दस्तक दी. इस दौरान उन्होंने मतदाताओं की उंगली पर लगाई जाने वाली स्याही को लेकर कड़ी आपत्ति जताई. चाकणकर ने आरोप लगाया कि कई केंद्रों से ऐसी शिकायतें मिल रही हैं कि मतदान के बाद लगाई जाने वाली स्याही आसानी से मिट रही है, जिससे फर्जी या दोबारा मतदान होने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है. उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से इस मामले में तुरंत कार्रवाई की मांग की. चाकणकर ने कहा, ‘यदि चुनावी स्याही इतनी आसानी से निकल रही है, तो यह पूरी चुनाव प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर सवालिया निशान है.’ 

BMC Election Voting 2026 LIVE: विकास की राजनीति के लिए वोट

अंकर में बीएमसी चुनाव नें हिंदू-मुस्लिम वोटर्स ने एकसाथ वोट डाला और धर्म की राजनीति के बजाए विकास की राजनीति महत्त्वपूर्ण होने की बात की.

BMC Election Voting 2026 LIVE: नाना पाटेकर ने डाला वोट

बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर भी अपना वोट देने के लिए पहुंचे. वह कुर्ता और गले में गमछा पहनकर वोटिंग केंद्र पर पहुंचे. वोट करने के बाद अपनी स्‍याही लगी अंगुली उन्‍होंने मीडिया को दिखाई. 

मतदान केंद्रों पर नजर आ रहा बदलाव… किरीट सोमैया

किरीट सोमैया पूरे परिवार के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचे और वोट डाला. इसके बाद बाद उन्‍होंने चुनाव आयोग का धन्‍यवाद दिया और कहा, ‘मतदान की बहुत अच्‍छी व्‍यवस्‍था की गई है.’ साथ ही उन्‍होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर बदलाव नजर आ रहा है. 

Mumbai BMC Election LIVE Updates: मुंबई का किंग कौन?

मुंबई के महापौर पद की दौड़ भी प्रचार के केंद्र में रही. भाजपा ने दावा किया कि शिवसेना (उबाठा) की जीत से मुस्लिम महापौर बन सकता है, जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी ने मराठी महापौर होने की बात कही. मुख्यमंत्री फडणवीस ने भी यह गारंटी दी कि महापौर ‘हिंदू और मराठी’ होगा. दो सौ सत्ताईस वार्ड वाले मुंबई में भाजपा 137, शिवसेना 90 और राकांपा 94 सीट पर चुनाव लड़ रही है. शिवसेना (उबाठा) ने 163, मनसे ने 52, कांग्रेस ने 143 और वीबीए ने 46 उम्मीदवार उतारे हैं. कांग्रेस ने राज्य के बाकी हिस्सों में कुल 1,263 उम्मीदवार खड़े किए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
Can we help you?