Bihar की पूर्व सीएम राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने पर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। जदयू ने आरोप लगाया है कि रात में गमले ले जाए गए और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा सकता है। जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने आवास में तहखाने होने की आशंका जताते हुए खुदाई की मांग की है। उन्होंने शौचालय की टोंटी तक ले जाने और ‘चारा’ चोरी का तंज कसा, जिससे बिहार की राजनीति गरमा गई है।

10 सर्कुलर रोड से स्थित आवास। फाइल
डिजिटल डेस्क, पटना। 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने पर ठंड भी राजनीति गरमाई हुई है। जदयू ने आरोप लगा दिया है कि आवास खाली कराए जाने के बाद उसकी खोदाई सरकार कराए।
जदयू ने सख्त तेवर अपनाते हुए रात के अंधेरे में गमले ले जाने पर भी तंज कसा है। मीडिया को दिए बयान में जदयू के मुख्य प्रवक्ता सह विधान पार्षद नीरज कुमार ने कहा है कि वे लोग शौचालय की टोंटी भी ले जा सकते हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को सेंट्रल पूल के 10 नंबर सर्कुलर रोड की जगह 39 हार्डिंग रोड आवास आवंटित किया गया है। 25 नवंबर को ही इसे खाली करने संबंधी नोटिस भेजी गई थी।
किसकी अनुमति से ले जा रहे पौधे
25 दिसंबर की देर रात आवास से पिकअप पर गमले ले जाने की तस्वीरें सामने आई थीं। बताया जा रहा है कि इन्हें हार्डिंग रोड की जगह तेजस्वी के आवास और कुछ सामान गोशाला में रखा जा रहा है।