ऑपरेशन आघात 3.0: नए साल से पहले दिल्ली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 966 लोगों को किया गिरफ्तार

नव वर्ष समारोह से पहले दिल्ली पुलिस ने ‘ऑपरेशन आघात 3.0’ के तहत दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान 966 लोगों को गिरफ्तार किया गया और हथियार, ड्रग्स, अवैध शराब व वाहन जब्त किए गए। अभियान का उद्देश्य उत्सवों के दौरान संगठित अपराध और सड़क अपराधों पर अंकुश लगाना था। पुलिस ने 116 सूचीबद्ध अपराधियों को भी पकड़ा।

नए साल से पहले दिल्ली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई।

पीटीआई, नई दिल्ली। नव वर्ष समारोह से पहले दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में चलाए गए एक व्यापक अभियान के दौरान दिल्ली पुलिस ने 966 लोगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने हथियार, ड्रग्स, अवैध शराब और वाहन जब्त किए। एक अधिकारी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ऑपरेशन आघात 3.0 नामक यह अभियान साल के अंत में उत्सवों के दौरान लोगों की भारी आवाजाही को देखते हुए संगठित अपराध, सड़क अपराधों और अपराधियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए शुरू किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
Can we help you?