पेरियार की मूर्ति के आगे कार पार्क की और पुलिस स्टेशन दिखते ही खुद को लगा ली, आखिर MBA स्टूडेंट ने ऐसा क्यों किया

Madurai Man Sets Self on Fire: मदुरै में 40 वर्षीय पूर्णा चंद्रन ने पेरियार की मूर्ति के पास कार खड़ी कर पुलिस स्टेशन के अंदर खुद को आग लगा ली. वह थिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम जलाने की अनुमति न मिलने से आहत था. अपने आखिरी ऑडियो मैसेज में उसने कोर्ट के आदेश का जिक्र किया. घटना के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है.

Madurai News: मदुरै में गुरुवार को जो हुआ उसने पूरे तमिलनाडु को झकझोर दिया. एक 40 साल के व्यक्ति ने पहले पेरियार की मूर्ति के पास अपनी गाड़ी रोकी, फिर पास ही मौजूद पुलिस स्टेशन के भीतर जाकर खुद को आग के हवाले कर दिया. यह कोई अचानक उठाया गया कदम नहीं था. यह एक ऐसा फैसला था जिसके पीछे गहरी पीड़ा, आस्था से जुड़ा विवाद और सिस्टम से टकराव की कहानी छिपी थी.

घटना के बाद सामने आए ऑडियो मैसेज, कोर्ट के आदेश और सरकार के फैसलों ने इस सवाल को और गहरा कर दिया. आखिर पढ़ा-लिखा, जिम्मेदार पारिवारिक व्यक्ति इतना रेडिकल कदम उठाने के लिए क्यों मजबूर हुआ? मृतक की पहचान पूर्णा चंद्रन के रूप में हुई है. चंद्रन मदुरै के नरीमेडु इलाके का रहने वाला था. गुरुवार शाम करीब 3.30 बजे वह तल्लाकुलम पुलिस स्टेशन से जुड़े CCTV मॉनिटरिंग रूम में गया, अंदर से दरवाजा बंद किया और खुद को आग लगा ली. धुआं उठता देख आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस और फायर सर्विस को सूचना दी, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
Can we help you?