Pradnya Rajeev Satav News: महाराष्ट्र में मुंबई बीएमसी समेत अन्य नगर निगमों के चुनाव से पहले तगड़ा झटका लगा है। गुरुवार को कांग्रेस के दिवंगत नेता राजीव सातव की पत्नी ने हाथ का साथ छोड़ दिया। मुंबई में पूर्व विधायक प्रज्ञा सातव बीजेपी में शामिल हुईं। उनका स्वागत करने के लिए राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले खुद मौजूद रहे।

मुंबई: महाराष्ट्र में मुंबई बीएमसी समेत 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव से पहले करारा झटका लगा है। गुरुवार को दिग्गज नेता रहे राजीव सातव की पत्नी और पूर्व विधायक प्रज्ञा सातव (Pragya Satav) ने कांग्रेस को गुडबॉय बोल दिया। मुंबई कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रज्ञा सातव ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखकर बावनकुले और महाराष्ट्र बीजेपी के प्रमुख रवींद्र चव्हाण मौजूद रहे। प्रज्ञा सातव का कांग्रेस छोड़ना इसलिए बड़ा झटका है क्योंकि उनका संपर्क सीधे कांग्रेस हाईकमान से था। वह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में काफी प्रमुखता से शामिल हुई थीं।